
सभी अध्यापक एवं छात्र मित्रों को,
सादर प्रणाम,
हिंदी माध्यम की कक्षा ६ठी एवं ७वीं के छात्रों को मराठी एवं अंग्रेजी विषय के अध्ययन में सुविधा लाने हेतू यह हमारा छोटा-सा प्रयास है। इस उपक्रम का लाभ अध्यापक गण, अभिभावक एवं छात्रों को अवश्य होगा ऐसी आशा है।
अभिभावक छात्रों के अंग्रेजी एवं मराठी विषयों के अध्ययन में सहायता कर सकते हैं। विशेषकर वाचन एवं आकलन में!
इस ब्लॉग में अंग्रेजी पाठों का *देवनागरी उच्चारण, हिंदी अर्थ, कविताओं का हिंदी अनुवाद, पाठों के विशेष महत्तवपूर्ण शब्दार्थ तथा अंग्रेजी के स्वाध्याय कृतियाँ भी हल* करके देने का प्रयास किया है। पाठों के वाचन में अब सामान्य साक्षर अभिभावक भी उनकी छात्रों की मदद करेंगे।
यहाँ मराठी सुलभभारती गद्य-पद्य पाठों का हिंदी अनुवाद किया है, जिससे हिंदी माध्यम के छात्रों को मराठी समझने में आसानी होगी। यहाँ कविताओं के हिंदी अनुवादों के मराठी और हिंदी सरलार्थ देने का प्रयास किया है। साथ ही पाठ्येतर स्वाध्याय कृतियाँ सहायता हेतू दी है।
इस ब्लॉग पर विशेषकर सभी बच्चों के *मराठी/हिंदी एवं अंग्रेजी वाचन-लेखन* सीखने-सीखाने हेतू क्रमिक सामग्री तथा अंग्रेजी व्याकरण, रचनात्मक लेखन सामग्री भी उपलब्ध कराई गई हैं और इसपर और यथासमय अध्ययन करते रहेंगे।
हमें विश्वास है कि यदि इसका सटीक एवं क्रमिक उपयोग अध्यापकों द्वारा छात्रों के लिए कक्षा में किया जाए तो छात्रों में अवश्य सकारात्मक परिवर्तन दिखाई देगा।
यह कार्य करते वक्त संभावित है कि कुछ त्रुटियाँ रही होगी; हम उन्हें यथासंभव, यथासमय दुरुस्त करने का प्रयास करेंगे।
आशा है कि हमारा यह प्रयास आप सभी को पसंद आएगा।
https://hindimediumbhisesir.blogspot.com/
आपका,
मच्छिंद्र बापू भिसे 'मंजीत'
संकल्पना, प्रस्तुति, संपादन एवं लेखन
● मच्छिंद्र बापू भिसे 'मंजीत'● ©®
शिक्षण सेवक
जिला परिषद हिंदी वरिष्ठ प्राथमिक पाठशाला, विचारपुर, जिला गोंदिया (महाराष्ट्र)
9730491952
सातारा (महाराष्ट्र)
-०-

No comments:
Post a Comment