''यह एक शैक्षिक ब्लॉग है, यहाँ बालक-पालक-शिक्षक आदि के लिए उपयुक्त जानकारी है. आपसे अनुरोध है कि जहाँ आवश्यकता है वहाँ तक पहुँचाने में सहायता करें।"

स्वागत

'मच्छिंद्र बापू भिसे, शिक्षण सेवक, जिला परिषद् हिंदी वरिष्ठ प्राथमिक पाठशाला, विचारपुर द्वारा हार्दिक स्वागत! संपर्क 9730491952 "

Thursday, 31 July 2025

जिला परिषद हिंदी वरिष्ठ प्राथमिक पाठशाला, विचारपुर को मिला बाल साहित्य का अनमोल उपहार

सुप्रसिद्ध साहित्यकार राजकुमार जैन 'राजन' ने भेंट की 70 प्रेरणादायक पुस्तकें

३१ जुलाई, विचारपुर

      बाल मन की दुनिया को शब्दों में संजोने वाले जाने-माने बाल साहित्यकार, प्रकाशक एवं संपादक राजकुमार जैन 'राजन' ने एक अनुकरणीय पहल करते हुए जिला परिषद हिंदी वरिष्ठ प्राथमिक पाठशाला, विचारपुर के ‘तुलसी वाचनालय’ को लगभग ₹3000 मूल्य की 70 बाल साहित्य पुस्तकों का साहित्यिक उपहार भेंट किया।

      यह प्रेरणादायक पुस्तक उपहार के अनावरण का आयोजन विद्यालय परिसर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। जहाँ पुस्तकों के अनावरण का सौभाग्य विद्यालय के प्रधानाचार्य डी.ए. जमकाटन, भाषा विभाग प्रमुख मच्छिंद्र बापू भिसे, सह शिक्षकगण संजीवकुमार कचलाम, हेमंतकुमार नागपुरे, भावेश उपराडे, रवीशंकर मेश्राम तथा छात्र प्रतिनिधियों को प्राप्त हुआ।

        जैसे ही बाल साहित्य की ये बहुमूल्य पुस्तकें वाचनालय को मिली, विद्यालय में एक साहित्यिक उत्सव का वातावरण बन गया। छात्रों में उल्लास, पढ़ने की उमंग, और ज्ञान की ललक देखते ही बनती थी। वाचनालय में पुस्तकों को वाचनालय छात्र व्यवस्थापकों द्वारा विधिवत पंजीकृत कर छात्रों के पठन हेतु उपलब्ध कराया गया।

         इस अवसर पर प्रधानाचार्य जमकाटन जी ने कहा — "बाल साहित्य बालकों के कोमल मन को दिशा देता है, सोचने की क्षमता को विकसित करता है और कल्पनाओं को उड़ान देता है।" उन्होंने राजकुमार जैन 'राजन' के इस साहित्यिक दान को अत्यंत प्रेरणादायक और अनमोल बताया तथा उनके प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया।

         विद्यालय के शिक्षकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रेरणादायक देन विद्यार्थियों को पुस्तक प्रेम से जोड़ने में मील का पत्थर सिद्ध होती है।



वृत्तांत:-
मच्छिंद्र बापू भिसे,
शिक्षण सेवक
जिला परिषद हिंदी वरिष्ठ प्राथमिक पाठशाला, विचारपुर






Saturday, 19 July 2025

शिक्षा की ओर एक पहल

सभी अध्यापक एवं छात्र मित्रों को,
सादर प्रणाम,
        हिंदी माध्यम की कक्षा ६ठी एवं ७वीं के छात्रों को मराठी एवं अंग्रेजी विषय के अध्ययन में सुविधा लाने हेतू यह हमारा छोटा-सा प्रयास है। इस उपक्रम का लाभ अध्यापक गण, अभिभावक एवं छात्रों को अवश्य होगा ऐसी आशा है।
अभिभावक छात्रों के अंग्रेजी एवं मराठी विषयों के अध्ययन में सहायता कर सकते हैं। विशेषकर वाचन एवं आकलन में!
        इस ब्लॉग में अंग्रेजी पाठों का *देवनागरी उच्चारण, हिंदी अर्थ, कविताओं का हिंदी अनुवाद, पाठों के विशेष महत्तवपूर्ण शब्दार्थ तथा अंग्रेजी के स्वाध्याय कृतियाँ भी हल* करके देने का प्रयास किया है। पाठों के वाचन में अब सामान्य साक्षर अभिभावक भी उनकी छात्रों की मदद करेंगे।
         यहाँ मराठी सुलभभारती गद्य-पद्य पाठों का हिंदी अनुवाद किया है, जिससे हिंदी माध्यम के छात्रों को मराठी समझने में आसानी होगी। यहाँ कविताओं के हिंदी अनुवादों के मराठी और हिंदी सरलार्थ देने का प्रयास किया है। साथ ही पाठ्येतर स्वाध्याय कृतियाँ सहायता हेतू दी है। 
         इस ब्लॉग पर विशेषकर सभी बच्चों के *मराठी/हिंदी एवं अंग्रेजी वाचन-लेखन* सीखने-सीखाने हेतू क्रमिक सामग्री तथा अंग्रेजी व्याकरण, रचनात्मक लेखन सामग्री भी उपलब्ध कराई गई हैं और इसपर और यथासमय अध्ययन करते रहेंगे।
       हमें विश्वास है कि यदि इसका सटीक एवं क्रमिक उपयोग अध्यापकों द्वारा छात्रों के लिए   कक्षा में किया जाए तो छात्रों में अवश्य सकारात्मक परिवर्तन दिखाई देगा।
            यह कार्य करते वक्त संभावित है कि कुछ त्रुटियाँ रही होगी; हम उन्हें यथासंभव, यथासमय दुरुस्त करने का प्रयास करेंगे।
            आशा है कि हमारा यह प्रयास आप सभी को पसंद आएगा। 

https://hindimediumbhisesir.blogspot.com/

आपका,
मच्छिंद्र बापू भिसे 'मंजीत'



संकल्पना, प्रस्तुति, संपादन एवं लेखन

● मच्छिंद्र बापू भिसे 'मंजीत'● ©®
शिक्षण सेवक
जिला परिषद हिंदी वरिष्ठ प्राथमिक पाठशाला, विचारपुर, जिला गोंदिया (महाराष्ट्र)
9730491952
सातारा (महाराष्ट्र)

-०-